
स्टेट हाईवे की पुलिया जाम होने से जलजमाव, न्यू गिरिडीह स्टेशन समेत कई गांवों का संपर्क टूटा – फॉरवर्ड ब्लॉक ने की प्रशासन से कार्रवाई की मांग
गिरिडीह-जामताड़ा स्टेट हाईवे पर डीएवी स्कूल के पास स्थित एक पुरानी पुलिया का बहाव मार्ग जाम हो जाने से भारी जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इससे न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन सहित सिरसिया, पतारी, गादी, महदैया, जंगलपुर, सुईयाटांड़, जमुनियाटांड और शहरपुरा जैसे गांवों का संपर्क पूरी तरह बाधित हो गया है। बारिश के पानी








