
8 महीने बाद नाइजर से लौटे बगोदर के मजदूर, घर में गूंज उठी खुशियों की किलकारियां
अफ्रीकी देश नाइजर में आठ महीनों तक बंधक बनाए गए गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड के पांच प्रवासी मजदूरों में से दो मजदूर बुधवार को सुरक्षित अपने घर लौट आए। जैसे ही मजदूरों के लौटने की खबर फैली, पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों की आंखों में आंसू और चेहरे पर मुस्कान








