
गिरिडीह में फैक्ट्री हादसा: कार्बन रिसोर्स फैक्ट्री के फर्नेस में ब्लास्ट, गैस रिसाव से एक मजदूर गंभीर घायल
गिरिडीह जिले के औद्योगिक क्षेत्र में एक बार फिर औद्योगिक सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चाइना मोड़ के समीप स्थित कार्बन रिसोर्स फैक्ट्री में आज सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब फैक्ट्री के फर्नेस में अचानक ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट के तुरंत बाद फैक्ट्री परिसर में गैस








