गिरिडीह के बुलाकी रोड स्थित B.N. Saha DAV पब्लिक स्कूल में मदर्स डे के अवसर पर शनिवार को एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, कविताएं और नाटक के माध्यम से माताओं के प्रति अपना प्रेम और सम्मान प्रकट किया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन व स्वागत भाषण से हुई, वहीं प्राचार्या ने माँ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें बच्चे की प्रथम गुरु बताया। भावनाओं से ओतप्रोत इस आयोजन में माताओं को उपहार और धन्यवाद पत्र भेंट किए गए, जिससे माहौल भावुक और उल्लासपूर्ण हो उठा।













