Aba News

मां पार्वती प्राण प्रतिष्ठा पूजन उत्सव का विधिवत समापन

सीहोडीह स्थित बाबा झारखंडेश्वर धाम में मां पार्वती के प्राण प्रतिष्ठा का पूजन उत्सव कार्यक्रम पूरे विधिवत रूप से समापन किया गया। यह प्राण प्रतिष्ठा पूजन उत्सव कार्यक्रम विनोद स्वर्णकार स्वर्णकार ने अपनी पत्नी बेबी देवी की स्मृति में संपन्न करवाया गया। 8 तारीख को भव्य कलश यात्रा के साथ शुरुआत हुए इस प्राण प्रतिष्ठा पूर्ण और कार्यक्रम में प्रतिदिन विधिवत रूप से पूजा पाठ हवन आदि का कार्यक्रम किया गया वहीं शनिवार को भव्य भंडारे के साथ इस कार्यक्रम का समापन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

8 तारीख को शुरू हुए इस प्राण प्रतिष्ठा पूर्ण उत्सव की शुरुआत कलश यात्रा से की गई इसके उपरांत रात्रि को अयोध्या धाम से आई मानस कोकिला अंजली शास्त्री जी कथा आचार्य कृष्ण बल्लभ उपाध्याय जी द्वारा प्रवचन किया गया जिस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर इस प्रवचन का आनंद उठाया ।

वहीं 9 तारीख को पूरे गाजे बाजे के साथ मां पार्वती की भवय शोभा यात्रा निकाली गई। इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में महेश स्वर्णकार प्रमोद स्वर्णकार नवीन बर्मन पंचम बर्मन संजय सरकार राम-राम चुनमुन राम अजय बर्मन मंटू बर्मन चंदन बर्मन सुखदेव राम प्रदीप बरनवाल सदानंद बरनवाल अजीत गुप्ता और समस्त शिव परिवार का सराहनीय सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें