Aba News

डुमरी में चोरों ने चोरी की एक और घटना को दिया अंजाम, लाख रूपये से अधिक का किया नुकसान

गिरिडीह : डुमरी थाना क्षेत्र के करिहारी निवासी मीना देवी पति राजू विश्वकर्मा के घर 07 जनवरी की रात्रि चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देकर नगदी एवं जेवरात की चोरी कर घर में रखे हुए डिस्टील वाटर का सैकड़ों बोतलों में आग लगा दिया।घटना में लाख रूपये से अधिक का नुकसान हुआ है।बताया जाता है कि मीना देवी जार में पेयजल में पानी की बिक्री करने हेतु प्लांट लगाई है।श्रीमती देवी ने बताया कि चोरों ने घर के बगल के छत से मेरे घर घुसा और ड्रावर में रखे नगदी 28 हजार एवं 30 हजार रुपये की मंगलसूत्र तथा 15 सौ रुपये की ब्रासलेट की चोरी कर लिया साथ ही जाते हुए करीब 45 हजार रुपये की कीमत की डीस्टील वाटर का बोतल में आग लगा दिया।बताया कि आग लगने से बोतल जलने की आवाज सुनकर उठी तो घटना की जानकारी हुई।घटना की जानकारी थाना को देने की बात कही है।इधर प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक गुरुगोविन्द हांसदा ने बुधवार को निमियाघाट थाना में आवेदन देकर कहा है कि अज्ञात चोरों द्वारा विद्यालय में लगे सोलर पैनल प्लेट की तार चोरी कर लिया गया है।लिखा है कि विद्यालय में 25 दिसंबर से 5 जनवरी 2025  तक विभाग द्वारा शीतकालीन अवकाश घोषित था,जब अवकाश के उपरान्त दिनांक 7 जनवरी को विद्यालय पहुंचे तो देखा की विद्यालय में लगा हुआ सोलर प्लेट की तार काट कर अज्ञात लोगों के द्वारा ले गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें