Aba News

चलती बाइक बनी आग का गोला, सदर अस्पताल के पास मची अफरा-तफरी

गिरिडीह शहर के कोर्ट गेट के सामने सदर अस्पताल के पास सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक बुलेट बाइक अचानक आग की लपटों में घिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार जैसे ही वाहन स्टार्ट कर रहा था, तभी अचानक उसमें आग लग गई। स्थिति को भांपते हुए चालक तुरंत बाइक छोड़कर किनारे हट गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। कुछ ही पलों में मौके पर धुआं और आग की तेज लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए बालू और पानी की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन बाइक पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, हालांकि प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें