Aba News

रानीखावा पुल के पास भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल”

गिरिडीह पंचम्बा थाना क्षेत्र के रानीखावा पुल के समीप  एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक अन्य युवक को मामूली चोटें आई हैं। घायलों की पहचान देवरी थाना क्षेत्र के मगड़िहा निवासी 40 वर्षीय धीरेन्द्र राम और 29 वर्षीय सियाराम राय के रूप में हुई है। वहीं तीसरे युवक मृत्युंजय राय को हल्की चोटें लगी हैं।

जानकारी के अनुसार तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर गिरिडीह आए थे और काम निपटाकर लौट रहे थे। इसी दौरान रानीखावा पुल के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक चारपहिया वाहन के अचानक चकमा देने से बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें