Aba News

सोनबाद में गणेश पूजा उपरांत शिव मंदिर प्रांगण में भव्य भंडारा

नवयुवक समिति सोनबाद द्वारा गणेश पूजा के उपरांत शिव मंदिर प्रांगण में भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान भोलेनाथ और गणेश जी को भोग अर्पित करने के साथ हुई, जिसके बाद श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया गया। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद लिया।

पंचायत मुखिया प्रतिनिधि चंद्रकांत मंडल ने बताया कि सोनबाद में गणेश पूजा वर्षों से बड़े धूमधाम से होती आ रही है और पूजा उपरांत भव्य भंडारा आयोजित करना परंपरा बन चुकी है। उन्होंने कहा कि आगे भी हर वर्ष इसी तरह आयोजन जारी रहेगा। इस मौके पर लालू मंडल, अरविंद मंडल, अभिषेक मंडल, विनोद, कारू, विक्की, उपेंद्र, विजय कुमार समेत कई कार्यकर्ताओं ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें