Aba News

मन की बात कार्यक्रम में खिलाड़ियों और किसानों का हौसला बढ़ा

गिरिडीह के निवर्तमान महापौर सुनील कुमार पासवान ने अपने आवासीय कार्यालय में शक्ति केंद्र के संयोजक और सहसंयोजक के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का मन की बात कार्यक्रम सुना। पासवान ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री ने देश के खिलाड़ियों से संवाद कर उनका मनोबल बढ़ाया और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने पर जोर दिया।

उन्होंने एक महिला किसान के उदाहरण से बताया कि कैसे स्वयं सहायता समूह के माध्यम से सोलर पंप सेट लेकर न केवल उसने अपने खेतों की सिंचाई शुरू की बल्कि आसपास के किसानों की भी मदद की और UPI सिस्टम से भुगतान लेकर आत्मनिर्भर जीवन का मार्ग प्रशस्त किया। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष सुरेश सिन्हा, दिलीप ठाकुर, दिनेश पासवान और शुभम पासवान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें