गिरिडीह : रविवार को गिरिडीह स्थित स्नेहदीप वृद्धा आश्रम में गिरिडीह कोयलवरी मजदूर यूनियन संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष जिला के प्रसिद्ध चिकित्सक समाजसेवी डॉक्टर अशोक वर्मा की अध्यक्षता में कंबल वितरण किया गया। मौक़े पर समाजसेवी सह भाजपा नेता डॉ अशोक वर्मा ने कहा कि शीतलहरी ठंड की मौसम को देखते हुए वृद्ध आश्रम में रह रहे गरीब माताएं ठंड के कारण शुगर बीपी लकवा की समस्या ना बने इसको विशेष ध्यान में रखते हुए कंबल की वितरण किया गया। श्री वर्मा ने कहा कि समय-समय पर मेडिकल गाइडलाइन को फॉलो करते हुए चिकित्सा सेवा भी प्रदान किया जाएगा वहीं मौके पर उपस्थित केंद्रीय अध्यक्ष गोविंद मंडल केंद्रीय सचिव सदानंद मल्हा परमेश्वर यादव घनश्याम इत्यादि काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।



