
विकसित भारत की ओर बड़ा कदम: मिजोरम अब रेलवे मानचित्र पर शामिल!
मिजोरम की धरती पर आज एक ऐतिहासिक पल दर्ज हुआ, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैराबी–सैरांग रेल लाइन का उद्घाटन किया। पहली बार मिजोरम भारतीय रेलवे नेटवर्क से जुड़ा और राजधानी आइजोल को रेलवे मानचित्र पर स्थान मिला। 9,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन के साथ, पीएम मोदी ने

