
पतरातू डैम से छोड़ा जा रहा 8500 क्यूसेक पानी, निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा!
लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पतरातू डैम का जलस्तर काफी बढ़ जाने पर डैम प्रबंधन ने रविवार की सुबह सभी आठ फाटक खोल दिए हैं। पहले चार फाटकों से ही जल निकासी हो रही थी, लेकिन भारी बारिश के चलते अब कुल आठ फाटकों से लगभग 8500 क्यूसेक पानी

