
मानसून का सुपरफूड: जानिए क्यों भुट्टा है स्वाद और सेहत दोनों का राजा
बारिश का मौसम आते ही सड़क किनारे भुट्टे के ठेले हमारी नजरों को लुभाने लगते हैं। ताजे खेतों से निकले भुट्टे, आग में सेंककर, ऊपर से नींबू-नमक लगाकर जैसे मानसून की पहचान बन गए हैं। लेकिन स्वाद के साथ-साथ भुट्टा सेहत के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है। यह प्रोटीन, फाइबर, पोटेशियम और








