
रेखा गुप्ता बनी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री
नई दिल्ली : दिल्ली की राजनीति में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की वरिष्ठ नेता रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रही हैं। वे शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और अपनी तेज-तर्रार छवि व संगठनात्मक क्षमताओं के लिए जानी जाती हैं।








