
सात महीने से वेतन का इंतज़ार, गिरिडीह के नए चौकीदार हालात से परेशान
गिरिडीह जिला मुख्यालय के नगर, मुफ्फसिल और पचम्बा थाना में प्रतिनियुक्त लगभग 50 चौकीदार पिछले सात महीनों से वेतन के इंतजार में परेशान हैं। कड़ी धूप में दौड़ परीक्षा देकर नियुक्त हुए युवक-युवतियों को उम्मीद थी कि नौकरी मिलने के साथ ही उनके जीवन में आर्थिक स्थिरता आएगी, लेकिन महीनों से वेतन न मिलने के








