
नववर्ष पर स्नेह की सौगात: जनसेवा ट्रस्ट ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां
नव वर्ष के उपलक्ष्य में जनसेवा ट्रस्ट सिहोडीह की ओर से गुरुवार संध्या 6 बजे स्नेह दीप वृद्धा आश्रम में बुजुर्गों के बीच चाय, बिस्किट और केक का वितरण किया गया। इस अवसर पर बुजुर्गों के साथ नववर्ष की खुशियां साझा की गईं। ट्रस्ट द्वारा यह सेवा कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष नियमित रूप से आयोजित किया








