
सद्गुरु कबीर साहब की जय’ से गूंजा गिरिडीह, भव्य शोभायात्रा के साथ कबीर ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ
गिरिडीह। सिरसिया-सिहोड़ीह स्थित श्री कबीर ज्ञान मंदिर में रविवार को सद्गुरु कबीर साहब की 628वीं जयंती के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय कबीर ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ भव्य धर्म जागरण शोभायात्रा के साथ हुआ। आकर्षक झांकियों, कबीर वाणी, प्रेरक नारों और ‘सद्गुरु कबीर साहब की जय’ के जयघोष से पूरा शहर भक्तिमय माहौल में डूब








