
खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की कार्रवाई में नकली पनीर और खोया जब्त
झारखंड के रामगढ़ में बिहार से रांची बस से जा रहे भारी मात्रा में नकली खोया और पनीर जब्त किया गया। यह कार्रवाई रामगढ़ खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की मदद से की गई। इसके साथ अवैध रूप से खाद्य सामग्रियों का परिवहन करने के आरोप में तीन बसों पर पेनाल्टी भी लगाई गई








