
बिहार चुनाव में प्रचार का आज आखिरी दिन, एनडीए और महागठबंधन ने झोंकी पूरी ताकत
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच चुका है। दूसरे और अंतिम चरण के प्रचार का आज आखिरी दिन है, जिसके बाद शाम तक चुनावी शोर थम जाएगा। 11 नवंबर को 122 सीटों पर मतदान होगा और उससे पहले एनडीए व महागठबंधन दोनों ने अपनी पूरी ताकत मैदान में झोंक दी है।








