
गिरिडीह में ज्योति कलश रथ यात्रा की तैयारियां शुरू, महिला मंडल गायत्री परिवार कर रहा दीप यज्ञ
गिरिडीह में आगामी 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक होने वाली ज्योति कलश रथ यात्रा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी कड़ी में महिला मंडल गायत्री परिवार द्वारा गांव-गांव और घर-घर जाकर दीप यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, ताकि जन-जागृति फैल सके और लोगों में आध्यात्मिक चेतना का संचार हो।








