
चाईबासा कांड के बाद सख्त हुआ गिरिडीह प्रशासन, अब धनबाद में होगी ब्लड की एचआईवी जांच
चाईबासा सदर अस्पताल में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को संक्रमित ब्लड चढ़ाए जाने की घटना के बाद पूरे झारखंड में हड़कंप मचा हुआ है। राज्य सरकार ने इस गंभीर लापरवाही को संज्ञान में लेते हुए कई अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की है। इसके बाद झारखंड के सभी ब्लड बैंकों पर निगरानी और सख्त जांच








