
बिरसा मुंडा जयंती पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का संदेश—‘धरती आबा’ के आदर्श आज भी देश की प्रेरणा
गिरिडीह में बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा सिर्फ झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए संघर्ष और साहस के प्रतीक हैं। उन्होंने बताया कि बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज को संगठित कर सामाजिक न्याय, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए एक ऐतिहासिक आंदोलन खड़ा








