
कड़ाके की ठंड में लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलिट की सराहनीय पहल, 200 से अधिक जरूरतमंदों को कंबल वितरण
लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलिट की ओर से कड़ाके की ठंड को देखते हुए मानव सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया। क्लब द्वारा गिरिडीह शहर के तिरंगा चौक, सुभाष पब्लिक स्कूल, बक्सीडीह रोड एवं सिहोडीह क्षेत्र में 200 से अधिक जरूरतमंद महिला एवं पुरुषों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल पाकर जरूरतमंदों








