
न्यायालयीन मामलों में लापरवाही नहीं चलेगी, समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें – उपायुक्त रामनिवास यादव
गिरिडीह समाहरणालय सभागार में जिला उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में सामान्य, विधि, उच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े लंबित वादों की विभागवार समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी विभाग गंभीरता के साथ निश्चित समयावधि में मामलों का








