
हजारीबाग में विस्थापित नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत का माहौल
झारखंड के हजारीबाग जिले में एक बार फिर अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आए, जब देर रात दनादन गोलियां चलने से पूरा इलाका दहशत में आ गया। जानकारी के अनुसार, यह सनसनीखेज हमला विस्थापित नेता दसई मांझी के आवास पर किया गया। अचानक हुई फायरिंग से आसपास के लोग सहम गए और घरों में दुबकने








