
कमरे में सोता रहा परिवार, बाहर से कुंडी लगाकर चोरों ने की लाखों की चोरी
गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला बड़की सरिया निवासी विशेश्वर पासवान के घर का है, जहां सोमवार रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए एक लाख रुपये नकद समेत करीब छह लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। बताया गया








