
पुस्तकालयों के सुदृढ़ीकरण पर जोर, विधानसभा समिति ने गिरिडीह में की समीक्षा बैठक
झारखंड विधानसभा की पुस्तकालय विकास समिति ने गुरुवार को गिरिडीह जिले का दौरा कर परिसदन भवन स्थित सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रमंडल, जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर संचालित सरकारी व गैर-सरकारी पुस्तकालयों, कारा एवं बाल सुधार गृह के पुस्तकालयों तथा विभिन्न विभागों के अंतर्गत संचालित पुस्तकालयों








