
मनरेगा बचाओ अभियान: कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला, 11 जनवरी को टावर चौक पर उपवास और प्रतीकात्मक विरोध
गिरिडीह में मनरेगा बचाओ अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी ने नया परिषद भवन में प्रेस वार्ता आयोजित की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि केंद्र सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के नाम बदलकर गरीबों, मजदूरों और किसानों के साथ खिलवाड़ कर रही है।








