
बाल विवाह मुक्त झारखंड की दिशा में बड़ा कदम, सरिया में अनुमंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन
गिरिडीह अनुमंडल कार्यालय बगोदर-सरिया में बाल विवाह मुक्त झारखंड एवं मिशन शक्ति के तहत एक दिवसीय अनुमंडल स्तरीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त श्री रामनिवास यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यशाला का उद्देश्य सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाना, बाल विवाह उन्मूलन से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी देना तथा








