
गिरिडीह में ओमकारेश्वर श्री शिवालय मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, भव्य भंडारे में उमड़ी भीड़
गिरिडीह : चित्रगुप्त कॉलोनी स्थित नवनिर्मित ओमकारेश्वर श्री शिवालय मंदिर में मंगलवार को भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न हुआ। तीन दिवसीय अनुष्ठान के समापन पर जलाभिषेक, हवन और मंत्रोच्चार के साथ शिव परिवार व पंचमुखी हनुमान की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसके उपरांत भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों








