
जोरासांख चौक पर कांग्रेस मंडल कार्यालय का भव्य उद्घाटन, मकर संक्रांति पर खिचड़ी भोज व कंबल वितरण से जनसेवा का संदेश
जमुआ प्रखंड के जोरासांख चौक पर कांग्रेस पार्टी के मंडल कार्यालय का भव्य उद्घाटन मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश केडिया ने फीता काटकर कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह केवल शुरुआत है और पार्टी की योजना हर मंडल में कार्यालय








