
हाथी के हमले में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत: बहुभोज से लौटते समय जंगल से निकले हाथी ने किया हमला
कोडरमा जिले में इंसान और वन्यजीवों के बीच संघर्ष की एक और दर्दनाक घटना सामने आई है। जयनगर थाना क्षेत्र के सरमाटांड़ स्टेशन के पास सोमवार देर रात एक 62 वर्षीय बुजुर्ग किसान, बासुदेव यादव की एक जंगली हाथी के हमले में मौत हो गई। वे अपने बेटे और भाई के साथ पड़ियाडीह गांव में








