
श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की सेवा को तत्पर श्री संग्राम गौशाला 13 जुलाई को होगा निशुल्क सेवा शिविर का उद्घाटन, सभी को आमंत्रण
गिरिडीह, बेंगाबाद | सावन माह में बाबा बैद्यनाथधाम की बोल बम यात्रा पर निकलने वाले श्रद्धालुओं के लिए श्री संग्राम गौशाला समिति ने बड़ा फैसला लिया है। संस्था आगामी 13 जुलाई से 9 अगस्त तक बांका (बिहार) स्थित यादव रेडी पटनिया धर्मशाला में निशुल्क सेवा शिविर लगाएगी। इस शिविर का उद्घाटन 13 जुलाई को होगा।








