
गिरिडीह में दो दिवसीय राष्ट्रीय खेल महोत्सव का भव्य समापन, डीएवी ऊर्जानगर और भंडारकोला का रहा दबदबा
गिरिडीह, 20 जुलाई 2025 — डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल गिरिडीह में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय खेल महोत्सव (क्लस्टर-7) का समापन शनिवार को राष्ट्रगान और तालियों की गूंज के साथ हुआ। कुल 360 छात्रों ने कबड्डी, क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल और हैंडबॉल जैसे खेलों में दमखम दिखाया। कबड्डी व फुटबॉल में डीएवी ऊर्जानगर, गोड्डा ने शानदार प्रदर्शन








