
पत्थर लदे हाईवा से कुचलकर महिला की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने वाहन में लगाई आग
गिरिडीह जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र के किसगो रानीबांध गांव में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महिला बिहार के बांका जिले के बौसी गांव की रहने वाली थी और किसगो स्थित अपने रिश्तेदार के घर से गादिकला जा रही थी। इसी दौरान








