
कैमरून में फंसे झारखंड के 19 मजदूर, महीनों से नहीं मिला वेतन, भूख-प्यास से जूझते लगाई मदद की पुकार
झारखंड के गिरिडीह, हजारीबाग और बोकारो जिलों के 19 प्रवासी मजदूर अफ्रीकी देश कैमरून में फंसे हैं। इन मजदूरों में 11 को चार महीने और 8 को दो महीने से कंपनी ने मजदूरी का भुगतान नहीं किया है। आर्थिक तंगी के कारण उनके सामने खाने-पीने और अन्य जरूरी जरूरतों का गहरा संकट खड़ा हो गया








