
JSSC-CGL घोटाले की जांच अब नई SIT करेगी, बड़े अफसरों को मिली जिम्मेदारी
झारखंड एसएससी-सीजीएल परीक्षा घोटाले की जांच अब और तेज हो गई है। डीजीपी अनुराग गुप्ता के आदेश पर इस मामले की जांच के लिए उच्च अधिकारियों की एक नई एसआईटी गठित की गई है। इस विशेष जांच दल का नेतृत्व झारखंड जगुआर के आईजी अनूप बिरथरे करेंगे, जबकि इसमें सीआईडी के डीआईजी चंदन कुमार झा








