
गिरिडीह में संपन्न हुई ज्योति कलश रथ यात्रा — दीप महायज्ञ के साथ हुआ भव्य समापन
अखिल विश्व गायत्री परिवार मुख्यालय शांतिकुंज हरिद्वार से निकली ज्योति कलश रथ यात्रा का समापन आज गिरिडीह स्थित गायत्री शक्तिपीठ में दीप महायज्ञ के साथ हुआ। यह यात्रा 3 अक्टूबर 2025 से पूरे गिरिडीह जिले के विभिन्न गांवों और नगरों का भ्रमण करते हुए आज पूर्ण हुई। इस दौरान सिहोडीह, बरगंडा, अरगाघाट, बरमसिया, बजरंग चौक,








