
उपायुक्त की संवेदनशील पहल, दो अनाथ बच्चों को मिला स्पॉन्सरशिप योजना का सहारा
गिरिडीह जिला उपायुक्त रामनिवास यादव की संवेदनशील सोच से एक बार फिर प्रशासन का मानवीय चेहरा सामने आया है। गुरुवार को समाहरणालय निरीक्षण के दौरान उनकी नजर बाल कल्याण समिति के पास खड़ी एक महिला और उसके दो छोटे बच्चों पर पड़ी। पूछताछ में महिला ने अपना नाम रेणु देवी बताया और कहा कि पति








