
Ramdas Soren Death: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन, 15 अगस्त की रात दिल्ली में ली अंतिम सांस
झारखंड के शिक्षा मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता रामदास सोरेन का 15 अगस्त 2025 की रात दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। 62 वर्षीय रामदास सोरेन 2 अगस्त को जमशेदपुर स्थित अपने आवास में बाथरूम में फिसलकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनके सिर और हाथ








