
बगोदर में नहर से मिला बुजुर्ग का शव, सुबह की सैर के दौरान हादसे की आशंका
गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के सोनतुरपी में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय लोगों ने नहर में एक बुजुर्ग का शव तैरता देखा। सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और तुरंत पुलिस व जनप्रतिनिधियों को इसकी जानकारी दी। मृतक की पहचान गैड़ा पंचायत के








