
CSR पहल से चतरो में ठंड से राहत, सैकड़ों जरूरतमंदों को मिले कंबल
सदर प्रखंड अंतर्गत गादी श्री रामपुर पंचायत के चतरो गांव में निरंजन मेटालिक लिमिटेड द्वारा कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से कड़ाके की ठंड में जरूरतमंद ग्रामीणों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सैकड़ों कंबलों का वितरण किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम में








