
साजिश के तहत गरीबों पर अत्याचार, मजदूरों का हो रहा शोषण: बिनोद सिंह
बिरनी/गिरिडीह। जननायक शहीद कामरेड महेंद्र सिंह के 21वें शहादत दिवस की तैयारी को लेकर भरकट्टा डाक बंगला के पास भाकपा (माले) पूर्वी जोन की जीबी बैठक आयोजित की गई। बैठक में बगोदर के गरीब किसान-मजदूरों की आवाज माने जाने वाले पूर्व विधायक कामरेड बिनोद कुमार सिंह मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि गरीबों के हक-अधिकार की








