
बिरनी के 28 पंचायतों में कामरेड विनोद मिश्रा की 27वीं शहादत बरसी मनाई, 16 जनवरी शहादत दिवस की तैयारियों का संकल्प
गिरिडीह भाकपा (माले) के पूर्व महासचिव कामरेड विनोद मिश्रा की 27वीं शहादत बरसी बिरनी प्रखंड के सभी 28 पंचायतों में जनरल बॉडी (जीबी) बैठकों के माध्यम से श्रद्धा और संकल्प के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके संघर्षों को याद करते हुए शोषण, अन्याय और दमन के खिलाफ लड़ाई








