
गिरिडीह सदर अस्पताल की लचर व्यवस्था उजागर, घायल मरीज को ठेले पर ले जाना पडा
गिरिडीह सदर अस्पताल की बदहाल व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। एक वीडियो में पैर से लाचार सुनील राम को उनकी पत्नी रेणु देवी ठेले पर बैठाकर अस्पताल से सटे आधार अपडेट केंद्र ले जाती नजर आईं। जानकारी के अनुसार, सड़क दुर्घटना में घायल सुनील राम का रांची रिम्स में ऑपरेशन हुआ








