
10 करोड़ की लागत से उसरी जलप्रपात बनेगा इको-टूरिज्म हब, पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
गिरिडीह जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत गंगापुर में स्थित जिले के गौरव और विख्यात पर्यटन स्थल उसरी जलप्रपात अब नए रूप में नजर आएगा। झारखंड सरकार के पर्यटन, कला-संस्कृति, युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने शनिवार को लगभग दस करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित इको-टूरिज्म विकास योजना का विधिवत शिलान्यास किया।








