
पेसा कानून लागू होते ही झामुमो का जश्न, गिरिडीह में ढोल-नगाड़ों संग निकली विजय रैली
गिरिडीह में झारखंड सरकार द्वारा पेसा (पंचायत विस्तार अनुसूचित क्षेत्र) कानून लागू किए जाने के बाद शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से जोरदार जश्न मनाया गया। पार्टी कार्यालय से टावर चौक तक ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता शामिल हुए। हाथों में पार्टी झंडा लिए








