
गिरिडीह में सड़क सुरक्षा संदेश के लिए बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत”
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के अंतर्गत “सीख से सुरक्षा, तकनीक से परिवर्तन” थीम पर गिरिडीह इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं और छात्रों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना था। प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ उप विकास आयुक्त श्रीमती स्मृता कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी श्रीकांत यशवंत विस्पुते, जिला








