
गणतंत्र दिवस 2026 को भव्य बनाने की तैयारी तेज, डीसी-एसडीएम ने झंडा मैदान का किया निरीक्षण”
गिरिडीह – गणतंत्र दिवस 2026 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। उपायुक्त रामनिवास यादव और सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्रीकांत यशवंत विस्पुते ने अधिकारियों की टीम के साथ गिरिडीह झंडा मैदान पहुंचकर व्यवस्थाओं का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान मैदान की साफ-सफाई, रंग-रोगन, परेड ग्राउंड की तैयारी, दर्शकों के बैठने की








